Type Here to Get Search Results !

सलैया पुलिस ने अम्योर बिगहा के पास एक ऑटो से 13 गैलन में 455 लीटर स्प्रिट की बरामद,तस्कर फरार

औरंगाबाद जिले के सलैया थाना के पुलिस ने रविवार को सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ऑटो से 13 गैलन में कुल 455 लीटर स्प्रिट बरामद की है और एक ऑटो को जब्त कर लिया है जबकि पुलिस को देख तस्कर भागने में सफल रहा है थाना अध्यक्ष कमलेश

पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार रविवार को कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अम्योर बिगहा के पास से एक ऑटो से ब्लू रंग के 35 लीटर वाला 13 गैलन में कुल 455 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया है और ऑटो को जब्त कर लिया गया है जबकि तस्कर भागने में सफल रहा है वह इस मामले में ऑटो चालक एवं मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है




मदनपुर से लक्ष्मण कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.