औरंगाबाद जिले के सलैया पुलिस ने आमस पीएनबी बैंक के लूटने के साजिश रचने वाले फरार प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार रविवार को संध्या जेल भेज दिया है थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर लूटने की साज़िश रचने वाले फरार प्राथमिकी अभियुक्त को छापेमारी कर पीरवा देवी स्थान के पास से पीरवा गांव निवासी रंजय मेहता के पुत्र रौशन कुमार मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है उन्होंने बताया की उक्त आरोपी सलैया थाना कांड संख्या 47/21 के प्राथमिकी अभियुक्त है वहीं हम बता दे की बीते रविवार को रात सलैया थाना क्षेत्र के पिरवा गांव निवासी राजेश कुमार के बोरिंग पर 7 अपराधियों के द्वारा लूट की घटना का अंजाम देने की योजना बनाया जा रहा था तभी सलैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद वरीय अधिकारियों को सूचना दिया गया और उसके बाद सलैया पुलिस तथा गया एवं औरंगाबाद जिले की कई थाना के पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंच कर घेर लिया जहां से एक बोलेरो,तीन बाइक, दो देसी कट्टा दो पिस्टल, 8 एम एम के जिंदा कारतूस,7.65 एम एम के 11 जिंदा कारतूस तथा एक खोखा के साथ छह अपराधियों को धर दबोचा गया था जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा था जिसे सलैया पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है
