Type Here to Get Search Results !

मदनपुर पुलिस ने खूटीडीह मध्य विद्यालय के पास से 47 गैलन स्प्रिट की बरामद ,एक पिकअप वैन व एक बाइक के साथ एक तस्कर के किया गिरफ्तार

मदनपुर थाना के पुलिस ने सोमवार को कारवाई करते हुए 35 लीटर वाला गैलन में कुल 1645 लीटर स्प्रिट बरामद किया है तथा एक पिकअप वैन और एक बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के मिली की खूटीडीह मध्य विद्यालय के पास एक पिकअप वैन से स्प्रिट उतारा जा रहा है जिसके सत्यापन हेतु थानाध्यक्ष संजय कुमार एसआई नगेन्द्र प्रसाद प्रशिक्षु एसआई संगीता कुमारी एवं आरती कुमारी तथा सशस्त्र बल के नेतृत्व में छापेमारी कर उक्त स्थल से बुलू रंग के 35 लीटर वाला गैलन में कुल 47 गैलन में कुल 1645 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया है और एक उजला रंग पिकअप वैन तथा काला रंग के बाइक और एक फोन को जब्त किया गया है साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के भलुआ चक गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र पप्पू कुमार बताया गया है साथ ही उन्होंने बताया की इस मामले में पिकअप व बाइक के मालिक एवं चालक सहित ढिबरा थाना क्षेत्र के हैदर नगर गांव निवासी उपेंद्र यादव सहित अन्य लोगों को प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.