गौरतलब है कि औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र की झड़ी नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई जिसके बाद मदनपुर थाना एस आई सुबोध कुमार सिंह एवं हुलास बैठा ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के दुबे बिगहा गांव निवासी 19 वर्षीय महेंद्र भुइया के रूप में किया गया है। मृतक के पिता एवं परिजनों ने बताया कि स्नान करने के लिए झारी नदी में गया हुआ था सन्न6 दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई हालांकि मौत का पता तब चला जब आसपास के लोगों ने नदी के पास कपड़ा देखा उसके बाद नदी में लोगों ने खोजने लगे तब भी पता नहीं चला परंतु लोहा के छड़ लगाकर खोजा गया एक युवक मिला जिसे लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य में मदनपुर में लाया जहां चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है
मदनपुर से लक्ष्मण कुमार की रिपोर्ट
