Type Here to Get Search Results !

मदनपुर पुलिस ने परचापी मोड़ से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर की जब्त, दो बाइक के साथ लाईनर को भी किया गिरफ्तार

 

मदनपुर थाना के पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर अवैध बालु लदे दो ट्रैक्टर सहित दो लाईनर का काम कर रहे दो सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दो ट्रैक्टर पर अवैध बालु लदा है और जा रहा है।सूचना के आलोक में छापेमारी की गई तो परचापी मोड़ के पास से ट्रैक्टर ट्राली के चालक पुलिस देख गाड़ी छोड़ भागने में सफल रहा।जबकि लाईनर का काम कर रहे दो सगे भाईयों ने बाईक से बालू लदे ट्रैक्टर के पास आ गए।जिन्हें पकड़ लिया गया।उक्त दोनों आंजन के निवासी शंकर यादव के बेटे सन्नी कुमार और राहुल कुमार बताया गया हैं। उन्होंने ने बताया की इस मामले में दो बाईक और दो ट्रैक्टर ट्रॉली को भी जब्त कर लिया गया है।और ट्रैक्टर ट्रॉली के मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.