दलसिंहसराय/समस्तीपुर। अनुमंडल के अंगारघाट थाना क्षेत्र के रोसड़ा- समस्तीपुर एसएस- 55 सड़क मार्ग पर आज बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित बस डिहुली गाँव में सड़क किनारे संचालित एक कोचिंग की दीवाल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वही कोचिंग में पढ़ रहे बच्चे बाल बाल बच गए।जबकि दो बच्चें जख्मी भी हो गए।वहीं आधा दर्जन से अधिक बच्चें चोटिल भी हो गए। वहीं घटना की सूचना आग की तरह फैल गई और कोचिंग में पढ़ रहे बच्चों के परिजन मौके पर पहुँचकर अपने-अपने बच्चों को ले जाकर अपने-अपने स्तर से इलाज में जुट गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अंगारघाट थाना के दरोगा हँसराज राम एवं सुमित कुमार चौबे बस को जप्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गए। बताया जाता है की बेगूसराय में कहीं सड़क जाम होने पर बस चालक इसी मार्ग से किशनगंज से पटना बस को ले जा रहा था। इसीक्रम में अनियंत्रित होकर उक्त गाँव मे कोचिंग की दीवार से जा टकराई। ईश्वर की कृपा थी की दिवाल ही दुर्घटनाग्रस्त हुई अगर बस कोचिंग के अंदर प्रवेश कर जाती तो कई बच्चों की जान भी जा सकती थी।वहीं ग्रामीणों का कहना था कि सरकार द्वारा कोरोना महामारी को लेकर फिलहाल सभी कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। आखिर किस तरह कोचिंग का संचालन किया जा रहा था।