दलसिंहसराय/ समस्तीपुर ।थाना क्षेत्र के असीनचक गाँव के सड़क मार्ग पर आज बुधवार को एक बाइक सवार युवक ने एक वृद्ध को जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया ।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर चिकित्सा हेतु डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। बताया जाता है कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ निवासी विन्देश्वरी सिंहआज असीनचक गाँव किसी काम से आए थे।इसी क्रम में जब वे सड़क पार कर रहे थे की तेज रफ्तार एक पल्सर बाइक चालक ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया।वहीँ घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस आगे की कारवाई में जुटी थी।
