दलसिंहसराय/ समस्तीपुर।डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय के पहल पर पीड़ित ने भूमि माफिया के खिलाफ थाने में कांड संख्या-243/20 दर्ज कराया है।दर्ज प्राथमिकी में लहेरिया बाजार वार्ड नंबर 5 निवासी मोहम्मद मुर्तजा के पुत्र मोहम्मद इरशाद ने भूमि माफिया सुनील कुमार केजरीवाल पर रंगदारी में जमीन नहीं लिखने पर हत्या का प्रयास, लूटपाट करने एवं लाइसेंसी एवं अवैध हथियार के बल पर दिनदहाड़े करोड़ों की पुश्तैनी जमीन पर
कब्जा करने के प्रयास से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बतलाया है की गत 23 अगस्त को दिन के लगभग 1:00 बजे सुनील कुमार केजरीवाल एवं शंकर साह( भगवानपुर चकसेखु वार्ड नंबर 6) निवासी अपने साथ सैकड़ो अपराधी एवं जन मजदूर का हसेरी लेकर हमारे घर के पास हमारे करोड़ों की पुश्तैनी जमीन जिस पर माननीय न्यायालय दलसिंहसराय में टाइटल सूट नंबर 88/19 लंबित है को अपने हथियार के बल पर दिनदहाड़े कब्जा करने हमारे जमीन पर आए इस बात की जानकारी होने पर मैं अपने पिता, माँ, भाभी,भाई बहन ,मामा ममेरे भाई सभी लोग साथ दौड़ कर जमीन पर गए तो देखें की सुनील केजरीवाल हमारे जमीन पर कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर पर से बालू, सीमेंट ,ईटा मेरे जमीन पर रख रहा था ।
जिस पर हम उसको जमीन पर काम करने से मना किया तो सुनील कुमार केजरीवाल अपने कमर से लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर मेरे कनपटी में सटा दिया और बोला कि तुमको कह रहे थे की कुछ पैसा लेकर हमको जमीन लिख दो तो नहीं लिखा। इतना कहते हुए हमको जान से मारने के उद्देश्य से उसने पिस्तौल का ट्रिगर दबा दिया। लेकिन संयोगवश गोली नहीं चली। मेरी कनपटी पर पिस्तौल सटा देखर हमारी माँ हमको बचाने आई तो शंकर साह मेरी माँ को पकड़ कर जमीन पर पटक कर कपड़ा खींच कर अर्धनग्न कर दिया एवं अपने हाथ में लिए रिवाल्वर के बट से जान मारने के उद्देश्य से मेरी मां के सिर पर मार कर उसको घायल कर दिया।
जिससे मेरी मां बेहोश होकर गिर गई।तब हम अपनी मां को लेकर सरकारी अस्पताल इलाज कराने चले गए । इसके साथ ही ईर्शाद ने कई तरह का आरोप भी लगाया है। साथ ही बतलाया है की सुनील केजरीवाल मेरे पिता,भाई, मामा एवं ममेरा भाई के साथ मारपीट करते हुए हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया।साथ ही मेरे पिता से चार सदा कागजात पर दस्खत भी करवा लिया। साथ ही उन्होंने केजरीवाल द्वारा परिवार के लोगो की
किसी भी वक्त हत्या करा देने की बात कही है।साथ ही दर्ज प्राथमिकी में बतलाया है की आरोपी के परिवार में 3-4 लाइसेंसी हथियार भी हैं।साथ ही बड़े बड़े अपराधियों से संबंध भी है। इस बाबत संपर्क करने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्र ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है वहीं दूसरी तरफ सुनील केजरीवाल के पक्ष को जानने का प्रयास किया गया मगर संपर्क नहीं हो सका ।