Type Here to Get Search Results !

विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत

 दलसिंहसराय/ समस्तीपुर। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा  गाँव के कागपुर  टोला के वार्ड नंबर 12 निवासी लालो राय के 26 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार की आज बुधवार की सुबह  विद्युत स्पर्श आघात से मौत हो गई। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया की आज सुबह उक्त युवक गाँव के खेत में शौच करने हेतु गया था। इसीक्रम में खेत में गिरे  विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में वह आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर  पहुँचकर आगे की कार्यवाही में जुटी थी।वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल बना था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.