Type Here to Get Search Results !

3 वर्ष पूर्व हुई अष्ट धातु की मूर्ति की चोरी नहीं मिला अब तक सुराग।

पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट

  ग्रामीण कर रहे हैं, बरामद कराने की मांग।


समस्तीपुर जिला हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी से करोड़ों रुपए कीअष्ट धातु की मूर्ति 30 नवंबर 17 को चोरी हुई ।जिसकी हसनपुर थाना में 4 सितंबर 17 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई।औ 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी अष्ट धातु की मूर्ति बरामद होने का कोई सुराग नहीं मिला जिसको लेकर देवधा गांव निवासी रामसेवक राय रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रबंधक समिति द्वारा कई बार आला अधिकारियों को आवेदन दिए इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। साथ ही श्री राय ने सभी आला अधिकारियों को लिखित आवेदन देते हुए उन्होंने आवेदन में वर्णित किया है कि राम जानकी ठाकुरबारी की मूर्ति को गांव के ही जितेंद्र कुमार सिंह के विरुद्ध  आरोप लगाते हुए कहा चोरी की गई मूर्ति से  बरामद किया जाए । उन्होंने बताया कि मंदिर की भूमि को बरसों से अवैध कब्जा कर रखा है ।इस बात को लेकर कई बार हसनपुर थाना अंचल अधिकारी रोसड़ा डीएसपी रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी रोसड़ा समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक सहित सभी पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया गया बावजूद इसके रामजानकी ठाकुरबाड़ी की अष्टधातु की मूर्ति बरामद नहीं हुई । हसनपुर थाना अध्यक्ष ने बताया राम जानकी ठाकुर बारी ट्रस्ट के अंदर आता है। उन्होंने कहा हमारे आने से पहले की घटना है मंदिर ट्रस्ट के अंदर है इनका अध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी होते हैं जहां तक भूमि की बात है अंचल अधिकारी हसनपुर इस पर किसी प्रकार का एक्शन ले सकते हैं। रामसेवक राय पर विभिन्न तरह का आरोप लगा हुआ है कई मुकदमे चल रहे हैं जांच की जा रही है किसी तरह का सुराग कहीं से नहीं मिला है सुराग मिलने पर अष्टधातु की मूर्ति बरामद कर लिया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.