समस्तीपुर ज़िला रोसड़ा अनुमंडल सिंघिया थाना क्षेत्र के सालेपुर ( बलहा ) से मामला सामने आया हैं।
एक महिला घर मे सोई हुई अवस्था में गांव के ही व्यक्ति घर मे गुस गया और महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास करने लगा महिला ने जब इसका विरोध की तो महिला के साथ जमकर मारपीट किया गय। देखते ही देखते युवक के सहयोग में दर्जनों भर से ऊपर लोग आ गया और महिला के साथ जमकर मारपीट किया गया।
बताते चलें कि राम कृपाल सदा के पत्नी राजकुमारी देवी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा को आवेदन दी है।
आवेदन में उन्होंने वर्णित की है कि गांव के ही श्याम चौपाल ,रामखेलावन चौपाल, विशुन देव चौपाल ,माया शंकर चौपाल ,विधान चौपाल, भोला चौपाल , ,अरुण चौपाल, दीपक चौपाल ,संजय चौपाल, नन्द लाल चौपाल, राजेश चौपाल, सभी व्यक्ति एकजुट होकर ईट पत्थर बरसाते हुए मारपीट किया जिसमें बुरी तरह से जख्मी हो गई
महिला ने आवेदन में ये बताई कि उन्हें बचाने के लिए उनकी पुत्री उनकी सास ननंद गोतनी आई उन्हें भी सभी लोगों ने मिलकर पिटाई कर दिया। जबकि महिला के पुत्री गर्भवती अवस्था में है उन्हें भी बुरी तरह से पिटाई की गई है महिला ने बताया कि सिंघिया थाना में लिखित आवेदन लेकर शिकायत करने गई थाना पर महिला की शिकायत को नहीं सुना गया जिसको लेकर महिला ने आज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है इस संदर्भ में डीएसपी से संपर्क नहीं होने के कारण उनकी बात नहीं रखा गया है तथा
इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष सिंधिया पंकज कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन लोगों को जमीनी विवाद है थाना में आवेदन नहीं दिया है आवेदन मिलने पर कार्यवाही की जाएगी
