Type Here to Get Search Results !

*शिक्षा विभाग की निगरानी पर उठे सवाल, तरियानी शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगने और कार्रवाई की कही बात।*

 


_रमेश ठाकुर_ 

_विशेष संवाददाता रामनगर पश्चिमी चंपारण (बिहार)_



जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत हिरौता-दुम्मा पंचायत स्थित बंगटाही प्राथमिक विद्यालय में लापरवाही का मामला सामने आया है। सुबह 9:33 बजे से 9:38 बजे तक की तस्वीरों में विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान प्रधानाध्यापक स्वयं विद्यालय के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं।

विद्यालय के निर्धारित समय पर नहीं खुलने से बच्चों की पढ़ाई और उपस्थिति पर असर पड़ने की आशंका है। एक ओर शिक्षा विभाग सरकारी विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर विद्यालय का गेट बंद मिलने से विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि आखिर विद्यालय समय पर क्यों नहीं खुला और इस लापरवाही के लिए जवाबदेही किसकी होगी? विद्यालयों के नियमित संचालन की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होती है। ऐसे में इस मामले को गंभीरता से देखने की जरूरत है।

इस संबंध में तरियानी के शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सुबह 9:38 बजे तक विद्यालय के गेट पर ताला लटका होने की जानकारी मिली है। प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.