_रमेश ठाकुर - बगहा, पश्चिम चंपारण_
_दिनांक:-22-11-2026_
बगहा। पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिला में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कई अभियुक्तों एवं वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 21 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नदी थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कमलेश यादव, पिता चलचल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
वहीं, रामनगर थाना पुलिस ने वारंट के आधार पर अफसर अली, पिता लतीफ मियां, सुमान मियां, पिता नईय्य मियां, जाकिर मियां, पिता हैदर मियां, कन्हैया पाण्डेय, पिता प्रमोद पाण्डेय तथा प्रमोद पाण्डेय, पिता स्वर्गीय देवकी पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।
इसी क्रम में मितहां थाना पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2022 की धारा 37 के तहत अरविंद कुमार, पिता नारायण राम को गिरफ्तार किया। चौतरवा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2)/3(5) के तहत इस्तेखार अंसारी, पिता रहमान मियां को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
भैरोगंज थाना पुलिस ने वारंट के आधार पर अलगू राम, हरिराम, दोनों पिता स्वर्गीय फेकू राम, दिनानाथ राम, पिता स्वर्गीय लक्ष्मण राम तथा लालबिहारी राम, पिता स्वर्गीय वृक्षा राम को गिरफ्तार किया। वहीं, बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2018 की धारा 30(ए) के तहत राजेंद्र उरांव, पिता स्वर्गीय डुमा उरांव को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
वाल्मीकिनगर थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत लोगी बीन, पिता स्वर्गीय मिश्रि निषाद तथा भट्या देवी, पति सोगी बीन को गिरफ्तार किया। उधर, गोबर्धना थाना पुलिस ने वारंट के आधार पर रामकुमार यादव, पिता स्वर्गीय कंचन यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अभियान के दौरान कुल 36 वारंटों का निष्पादन किया गया तथा एक कुर्की का निष्पादन हुआ। इसके अतिरिक्त वाहन जांच अभियान के तहत 292 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 1 लाख 28 हजार 500 रुपये की शमन राशि वसूल की गई।
बगहा पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।


