Type Here to Get Search Results !

*तिरहुत शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात*

 


_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण, बिहार_

_दिनांक:- 30-10-2026_


पटना। बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से पटना स्थित लोक सेवक आवास में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी श्री बंशीधर ब्रजवासी को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत को जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताया। उन्होंने श्री बंशीधर ब्रजवासी को भी चुनाव में मिली सफलता पर शुभकामनाएं दीं।


गौरतलब है कि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार श्री बंशीधर ब्रजवासी लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.