Type Here to Get Search Results !

*बकरीद पर्व को लेकर बगहा पुलिस अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था*

_रमेश ठाकुर - बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:- 28-05-2026_


बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बगहा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।



पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


प्रशासन ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है ताकि आम लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों एवं ईदगाहों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।


बगहा पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.