Type Here to Get Search Results !

*एपी पाठक ने समाजसेवा कार्यों का किया उल्लेख, बाबू धाम ट्रस्ट की गतिविधियों पर दी जानकारी*

_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण, बिहार_

_दिनांक:- 24-05-2026_


पटना स्थित आवास पर बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं भारत सरकार के पूर्व एडीजी एपी पाठक ने भाजपा नेता नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री नवीन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित से जुड़े विषयों, सामाजिक सरोकारों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बातचीत में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों एवं संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।


एपी पाठक ने कहा कि नितिन नवीन एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता वाले जनप्रतिनिधि हैं, जिनके मार्गदर्शन में संगठनात्मक ढांचा और अधिक सुदृढ़ हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रति उनका सरल एवं आत्मीय व्यवहार उन्हें विशेष पहचान दिलाता है।


उन्होंने आगे कहा कि वे लंबे समय से बाबू धाम ट्रस्ट के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और गरीबों, महिलाओं, वृद्धजनों एवं जरूरतमंदों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।


अंत में एपी पाठक ने नितिन नवीन के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन आने वाले समय में विकास और जनकल्याण के कार्यों को और गति देगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.