Type Here to Get Search Results !

*परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, विप्र समाज ने लिया सामाजिक उत्थान का संकल्प!*

 _रमेश ठाकुर_ 

 _रामनगर - नरकटियागंज,_ _प०चंपारण(बिहार)_ 

 _19-04-2026_ 


बेतिया, रविवार: 

भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कोचस स्थित एक रेस्टोरेंट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विप्र समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री विकास पाण्डेय के संयोजन में किया गया, जिसमें समाज की एकजुटता और भविष्य की दिशा पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं पत्रकार श्री सुनील दुबे ने अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम केवल किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज के लिए न्याय, साहस और ज्ञान के प्रतीक हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने में सक्षम हैं।



यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक और वैचारिक मंथन का मंच भी बना। उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा, संस्कार और युवाओं के मार्गदर्शन को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। वक्ताओं ने समाज में जागरूकता और संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें मणि भूषण मिश्र, रवींद्र कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश पाण्डेय, अधिवक्ता शीला मिश्रा, डॉ. किरण शंकर, डॉ. श्रीकांत उपाध्याय, प्रमोद कुमार पाण्डेय, सत्येंद्र पांडे, प्रेमचंद पांडे, कुंदन पांडे, सचिंद्र पांडेय, नवेन्दु चतुर्वेदी, राजन कुमार पाण्डेय, क्रांति भूषण मिश्र, दिलीप कुमार दुबे, प्रो. नित्यानंद ओझा, आदित्य कुमार शुक्ला, अमित नाथ तिवारी, आर्यन तिवारी, मनीष कुमार पाण्डेय, शंभू नाथ मिश्रा (ज्ञानी जी) एवं ललित मोहन झा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अन्य समाज के भी कुछ लोग, जो ब्राह्मण समाज के शुभचिंतक हैं, उन्होंने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इनमें पत्रकार रमेश ठाकुर (तौलाहा, रामनगर, पश्चिमी चंपारण) एवं वार्ड प्रतिनिधि मंकेश्वर पंडित प्रमुख रूप से शामिल रहे। अपने संबोधन में पत्रकार रमेश ठाकुर ने समाज के एक महान विभूति को याद करते हुए उनके मंत्री पद के कार्यकाल का उल्लेख किया और मांग रखी कि उनकी प्रतिमा पश्चिमी चंपारण जिले में स्थापित की जाए तथा उनके जन्मदिवस को जिला स्तर पर मनाया जाए।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समाज में समरसता, शिक्षा और ज्ञान के प्रसार के लिए सामूहिक संकल्प लिया। संयोजक विकास पाण्डेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.