Type Here to Get Search Results !

*“दिल की पुलिस” के लिए राजधानी से बधाइयों की बौछार*

_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण बिहार_

_दिनांक:- 15-02-2026_


16 फरवरी को मनाए जाने वाले  दिल्ली पुलिस के राइजिंग डे (स्थापना दिवस) के अवसर पर राजधानी में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। स्थापना दिवस से एक दिन पूर्व ही इलाके के अनेक प्रभावशाली व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस के प्रति अपना समर्थन और सम्मान व्यक्त करना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “I love Dil ki Police”, “मेरी दिल्ली मेरी दिल्ली पुलिस”, “Delhi Police – The Best Police”, “मैं हूं अपनी दिल की पुलिस के साथ” और “दिल्ली पुलिस, दिल की पुलिस” जैसे संदेश तेजी से साझा किए जा रहे हैं। कई प्रमुख नागरिकों ने स्थापना दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए लिखा, “The Very Best Wishes Delhi Police 🚨 on its Raising Day” तथा “स्थापना दिवस पर बधाई दिल्ली पुलिस”।


स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई कर आमजन का विश्वास मजबूत किया है। लोगों ने इसे “दिल की पुलिस” बताते हुए कहा कि राजधानी की सुरक्षा में इसकी भूमिका सराहनीय रही है।


क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने भी डिजिटल माध्यम से अपने संदेश साझा कर पुलिस बल के प्रति आभार प्रकट किया। कई संगठनों ने कहा कि दिल्ली पुलिस का समर्पण, अनुशासन और जनसेवा की भावना ही उसे देश की अग्रणी पुलिस इकाइयों में स्थान दिलाती है।


स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की भी तैयारी की जा रही है। नागरिकों ने कामना की कि दिल्ली पुलिस इसी तरह सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना के साथ देश की राजधानी को सुरक्षित और सशक्त बनाती रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.