Type Here to Get Search Results !

*त्रिभाषा सम्मेलन में समकालीन कविता की प्रस्तुति, ‘गंगांजलि’ का लोकार्पण*

 


_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:-10-01-2026_


प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा एवं एस.एच.एम.वी. फाउंडेशन, हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 10 जनवरी 2026 को एक भव्य त्रिभाषा साहित्यिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य आकर्षण ‘गंगांजलि’ साझा काव्य संग्रह का विमोचन होगा।

इस काव्य संग्रह का संपादन प्रख्यात साहित्यकार डॉ. अजय शुक्ल ने किया है। ‘गंगांजलि’ में देश के विभिन्न अंचलों से जुड़े रचनाकारों की भावपूर्ण और विविध विधाओं की रचनाओं को शामिल किया गया है। संग्रह में कवि संगम त्रिपाठी (हास्य-व्यंग्य, जबलपुर, मध्यप्रदेश), कवि पंकज बुरहानपुरी (कवि-लेखक, बुरहानपुर), कवि श्याम फतनपुरी (कवि-गीतकार, गोमती नगर, लखनऊ) तथा डॉ. सोमनाथ शुक्ल (कवि-लेखक, प्रयागराज) की चयनित रचनाएँ संकलित हैं।

सम्मेलन के आयोजकों के अनुसार यह त्रिभाषा सम्मेलन साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। काव्य संग्रह ‘गंगांजलि’ विभिन्न भावों, अनुभूतियों और सामाजिक सरोकारों का समृद्ध काव्य संगम प्रस्तुत करता है।


दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप मिश्र ‘अजनबी’ ने बताया कि ‘गंगांजलि’ साझा काव्य संग्रह अपनी संवेदनशील अभिव्यक्ति और सशक्त रचनाओं के कारण पाठकों के बीच विशेष स्थान बनाने में सफल होगा। उन्होंने कहा कि यह संग्रह समकालीन हिंदी कविता के विविध रंगों को एक मंच पर प्रस्तुत करता है।


सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्यकारों, कवियों एवं हिंदी प्रेमियों की सहभागिता अपेक्षित है, जिससे यह आयोजन साहित्यिक दृष्टि से यादगार बनने जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.