Type Here to Get Search Results !

*दही-चुड़ा भोज के बहाने सामाजिक एकता का संदेश, मुख्यमंत्री रहे मौजूद पटना में*

_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:- 11-01-2026_


मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार रविवार को दारोगा राय पथ स्थित पटेल सेवा संघ में आयोजित पारंपरिक दही-चुड़ा भोज में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजकों की ओर से मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पटेल सेवा संघ परिसर में स्थापित भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।



मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द और आपसी जुड़ाव को मजबूती मिलती है।


इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री संजय कुमार झा, पटेल सेवा संघ के पदाधिकारी, आयोजक मंडल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्सवी वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.