_रमेश ठाकुर - पश्चिम चंपारण,बिहार_
_दिनांक:- 31-12-2025_
केरल विधान सभा की आवास समिति अपने स्थल अध्ययन यात्रा के क्रम में बिहार पहुंचकर राजगीर–नालंदा–गया परिभ्रमण के उपरांत आज बिहार विधान सभा पहुंची । आगत अतिथियों में समिति के माननीय सभापति श्री कोवूर कुंजुमोन एवम् माननीय सदस्यगण डॉ. सुजीत विजयन पिल्लई, सी.के हरेन्द्रन, पी एस सुपल सहित उनके पारिवारिक सदस्यगण तथा केरल विधान सभा के पदाधिकारीगण ( कुल 12 व्यक्ति ) शामिल रहे।
आगत समिति का 10:30 बजे पूर्वा० में बिहार विधान सभा आगमन हुआ , जहां माननीय अध्यक्ष महोदय की ओर से माननीय उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र नारायण यादव ने विधान सभा वाचनालय में आगत अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र तथा मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। माननीय उपाध्यक्ष ने आगत समिति को बिहार विधान सभा की कार्यप्रणाली तथा बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया।
इस बैठक के पश्चात बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव की ओर से वरिष्ठ निदेशक श्री राजीव कुमार ने आगत प्रतिनिधिमंडल को विधान सभा वेश्म, विधान मंडल सेंट्रल हॉल, ऑडिटोरियम एवम् पुस्तकालय का भ्रमण कराया एवं विधान सभा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया ।
इस अवसर पर बिहार विधान सभा के संयुक्त निदेशक श्री संजय कुमार सिंह सहित सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

