Type Here to Get Search Results !

चंपारण की संस्कृति को देशभर में महकाने की अनोखी पहल*

_रमेश ठाकुर -बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:- 21-07-2025_


चंपारण की पवित्र धरती से उठी चंपा की सुगंध अब भारत के प्रमुख धर्म स्थलों तक पहुंचने लगी है। इसी प्रयास के तहत गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अयोध्या में जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के प्रांगण में चंपा का पौधा रोपित किया गया। यह पौधा श्री अरविंद सिंह एवं श्री अरुण सिंह को समर्पित किया गया, जिन्होंने इस प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाई।


इस अवसर पर श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत माहौल में भक्तों ने चंपा रोपण को एक आध्यात्मिक प्रसंग के रूप में स्वीकार किया। आयोजकों ने बताया कि यह पहल न केवल पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि चंपारण की सांस्कृतिक खुशबू को देश के कोने-कोने तक फैलाने का भी एक माध्यम है।


वहीं रविवार को सरयू तट पर स्थित रॉयल हेरिटेज के भव्य प्रांगण में पार्थिव पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं को चंपा और मल्लेश्वरी के पौधे वितरित किए गए। इस आयोजन में रॉयल हेरिटेज के मालिक श्री जगदंबा सिंह को विशेष रूप से चंपा का पौधा भेंट स्वरूप दिया गया, जो पर्यावरण व आध्यात्मिक जागरूकता में उनके योगदान को समर्पित था।


इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों को आयोजकों द्वारा विशेष धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। आयोजकों ने कहा कि यह सब आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा से संभव हो पा रहा है। चंपारण की यह पहल आने वाले समय में देशभर के धर्म स्थलों और तीर्थ क्षेत्रों को सुगंधित करने के साथ-साथ पर्यावरण जागरूकता का संदेश भी फैलाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.