Type Here to Get Search Results !

*बगहा के गांवों में एपी पाठक का जनसंपर्क अभियान, लोगों की समस्याएं सुनकर दिलाया भरोसा*

_रमेश ठाकुर - बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:- 24-05-2025_


पूर्व नौकरशाह और बाबू धाम ट्रस्ट के संस्थापक एपी पाठक इन दिनों अपने चंपारण दौरे पर हैं, जिसके तहत उन्होंने बगहा और नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क और मिलन-जुलन कार्यक्रम किए। शनिवार को उन्होंने बगहा विधानसभा क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण इलाकों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान की दिशा में पहल की।


एपी पाठक ने अपने दौरे के दौरान कुछ जरूरी जनसमस्याओं को स्थानीय अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और खेल से जुड़ी कई समस्याओं पर उन्होंने संबंधित प्राधिकारियों से बात कर पहल की। कुछ युवाओं को एडमिशन से जुड़ी दिक्कतों में सहयोग किया, वहीं एक बीमार परिवार के इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधन से बातचीत कर सहायता पहुंचाई।

खासकर युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने खेल और क्रीड़ा विकास को लेकर आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। किसानों से मिलकर उन्होंने उनकी कृषि संबंधी परेशानियों को समझा और सहयोग का आश्वासन दिया।


ज्ञात हो कि एपी पाठक ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार में कार्य करते हुए जनसेवा को प्राथमिकता दी और इसी भावना से उन्होंने बाबू धाम ट्रस्ट की स्थापना की। ट्रस्ट के माध्यम से वे गैर राजनीतिक रूप से जरूरतमंदों, पिछड़ों, दलितों और युवाओं की सेवा करते आ रहे हैं।


एपी पाठक का बगहा से गहरा पारिवारिक और सामाजिक संबंध रहा है। उनका कहना है कि सेवा समाज की एक संस्कृति है, जिसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। "जनता का प्यार, सम्मान और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है," उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा।


उन्होंने आगे कहा कि बगहा विधानसभा क्षेत्र के लिए उनके पास एक स्पष्ट विज़न है, जिसे जनता और ईश्वर के आशीर्वाद से साकार कर क्षेत्र को राज्यस्तरीय पहचान दिलाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.