Type Here to Get Search Results !

*नरकटियागंज में महिला कांग्रेस नेत्री मंजूबाला पाठक ने किया किशनगंज सांसद का भव्य स्वागत*

_रमेश ठाकुर - नरकटियागंज, पश्चिम चंपारण_

_18 मई 2025_


बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने रविवार को नरकटियागंज विधानसभा के व्यासपुर चौक पर किशनगंज से कांग्रेस सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद का सैकड़ों समर्थकों और दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद सांसद जावेद ने सबैया देवराज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत की।


मंजूबाला पाठक ने पिछले कुछ समय से नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके इसी लगातार जनसंपर्क और मेहनत का परिणाम है कि सांसद के स्वागत में भारी जनसमूह उमड़ा और माहौल पूरी तरह कांग्रेसमय हो गया।



डॉ. मोहम्मद जावेद ने मंच से अपने संबोधन में मंजूबाला पाठक की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की नेता बताते हुए कहा कि वह महिलाओं की आवाज को बुलंद करने वाली सशक्त नेत्री हैं।


कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस समर्थकों ने नारों, स्लोगनों और फूल-मालाओं से सांसद का स्वागत किया। मंजूबाला पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और दर्जनों वाहनों का काफिला पूरे क्षेत्र में कांग्रेस की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करता रहा।


इस मौके पर अन्य कांग्रेस नेताओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंजूबाला पाठक ने मीडिया से बात करते हुए वक्फ कानून को अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वायत्तता पर हमला करार दिया और संविधान बचाओ आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।


महिला सशक्तिकरण, ‘नारी न्याय गारंटी स्कीम’, पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार देने जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने कांग्रेस के रुख को मजबूती से रखा।


कार्यक्रम ने ना केवल कांग्रेस की जमीनी पकड़ को दर्शाया, बल्कि महिला नेतृत्व की ताकत को भी उजागर किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.