Type Here to Get Search Results !

मौत से भिड़कर बचाई 9 जानें, नंदन राम बना जज्बे की मिसाल*

_रमेश ठाकुर- बगहा पश्चिम चंपारण,बिहार_

_दिनांक:- 04-04-2025_


परसा बनचहरी में हुई भीषण आगलगी की घटना में 9 लोगों की जान बचाकर साहस का परिचय देने वाले वार्ड संख्या 9 निवासी नंदन राम (उम्र 19 वर्ष) को बगहा विधानसभा के भावी प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल ने सम्मानित किया।


यह हादसा 22 मार्च को हुआ जब वार्ड संख्या 10 निवासी रामायण शर्मा और प्रकाश शर्मा के घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इस दौरान घर में फंसे रामायण शर्मा के परिवार के 9 लोगों को नंदन राम ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला।


इस बहादुरी में नंदन राम खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी स्थिति को देखते हुए दिनेश अग्रवाल ने उसे AIIMS गोरखपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया और इलाज की संपूर्ण जिम्मेदारी खुद ली। 10 दिनों के इलाज के बाद नंदन राम 2 अप्रैल को गांव वापस लौटा, जहां ग्रामीणों और परिजनों ने उसका जोरदार स्वागत किया।


3 अप्रैल को दिनेश अग्रवाल स्वयं नंदन राम के घर पहुंचे और उसे अंगवस्त्र, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नंदन राम का यह साहस अनुकरणीय है और सभी युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे नंदन राम के नाम की सिफारिश प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को वीरता पुरस्कार के लिए करेंगे।


कार्यक्रम में शैलेन्द्र द्विवेदी, कृष्णा राम, अमर शर्मा, रामायण शर्मा, प्रकाश शर्मा, राजकुमार राम, रमेश राम, निरंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। साथ ही संस्था के संयोजक जितेन्द्र कुमार, पंचायत प्रमुख प्रेम शंकर सिंह, संदीप चौधरी, प्रेम कुमार, उमेश यादव, नसीम अशरफ और जयनारायण राम जैसे कई प्रमुख कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल रहे।


नंदन राम की बहादुरी आज पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.