_रमेश ठाकुर - बगहा, पश्चिमी चंपारण,बिहार_
_दिनांक:- 22 मार्च 2025_
कर्पूरी सभागार, बगहा में शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की बूथ कमिटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय एमएलसी एवं जिला अध्यक्ष भीष्म साहनी ने की। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी भरत पटेल, बगहा विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार, रामनगर विधानसभा प्रभारी राज किशोर ठाकुर, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुरेश गुप्ता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में माननीय एमएलसी भीष्म साहनी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में बूथ कमिटी की सूची तैयार कर अपने-अपने प्रभारी को जल्द सौंपें, ताकि इसे समय पर प्रदेश कार्यालय में जमा किया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बगहा विधानसभा प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि प्रखंड स्तर पर बैठकों का आयोजन कर बूथ कमिटी के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही सूची जमा कर दी जाएगी। वहीं, रामनगर विधानसभा प्रभारी राज किशोर ठाकुर ने भी बूथ कमिटी को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष संजय मिश्रा, रंजन यादव, जुगनू आलम, मुरारी चौधरी, राजेश्वर राव, अशोक यादव, सिंगल दीप गद्दी, दूधनाथ कुशवाहा, इजहार सिद्दीकी, प्रदीप पांडे, मोहम्मद कलाम सहित जदयू के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

