_रमेश ठाकुर - रामनगर पश्चिम चंपारण,बिहार_
_दिनांक:-14-03-2025_
समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली रामनगर, पश्चिम चंपारण की निधि राय (पत्नी दीपेंद्र बिक्रम शाह) को IPS विकास वैभव की पहल लेट्स इंस्पायर बिहार के अंतर्गत "गार्गी उत्कृष्टता अवॉर्ड 2025" से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पटना के जे.डी. महिला कॉलेज में आयोजित भव्य समारोह में IPS विकास वैभव द्वारा प्रदान किया गया।
निधि राय संस्कृति फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष के रूप में समाज सेवा के प्रति समर्पित हैं और समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण व सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं। उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद निधि राय ने कहा, "यह पुरस्कार मेरे लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। समाज सेवा के प्रति मेरी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है, और मैं आगे भी इसी लगन से कार्य करती रहूंगी।"
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने निधि राय के कार्यों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। "लेट्स इंस्पायर बिहार" मुहिम के तहत यह सम्मान राज्यभर की उन महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है।
निधि राय के इस सम्मान से न केवल रामनगर और पश्चिम चंपारण का नाम रोशन हुआ है, बल्कि यह क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी एक प्रेरणा बना है।
