Type Here to Get Search Results !

*मनमोहन सिंह जैसा कोई दूसरा नही,निधन पर एपी पाठक ने जताया शोक!*

 


_रमेश ठाकुर - नरकटियागंज रामनगर पश्चिमी चंपारण,बिहार_

_दिनांक - 28-12-2024_



भारत सरकार में वरिष्ठ अधिकारी रह देश और उस पद को सुशोभित करनेवाले तथा बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एपी पाठक ने देश के पुर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है।

उन्होंने मिडिया से बातचीत में बताया कि भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ मनमोहन सिंह जी साधारण पृष्ठभूमि से उठकर एक अर्थशास्त्री बने।

एपी पाठक ने मनमोहन सिंह जी के बारे में कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जी वर्षों तक आर्थिक नीति पर अपना छाप छोड़ा।

वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एपी पाठक ने देश के पुर्व प्रधानमंत्री के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उनको विनम्र श्रृद्धांजलि दिया।

एपी पाठक ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह असीम बुद्धिमता और लगन के साथ भारत का नेतृत्व किया।

एपी पाठक ने आगे कहा कि डॉ मनमोहन सिंह जी द्वारा शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में सहजता और सम्मान के साथ काम किया।

उन्होंने देश की प्रतिभा को अवसर दिया जिससे उनकी कृति हमें गौरवांवित करती है।

आप ज्ञात हो कि एपी पाठक जी अपने सेवा काल में देश लोकसभा अध्यक्षा मीरा कुमार के ओएसडी रहते हुए कई दफा सरकारी कार्यक्रमों में अध्यक्षा के साथ डॉ मनमोहन सिंह जी से हल्की बातचीत और उनको सुनने और समझने का मौका मिला।

कई दफ़ा एपी पाठक जी को यह अनुभूति हुई कि विनम्र स्वभाव के धनी और योग्य पुरुष डॉ मनमोहन सिंह जी बड़े ही सरल, सौम्य और कर्तव्यनिष्ठ थे।

अंत में एपी पाठक ने मिडिया को बताया कि देश के पुर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ मनमोहन सिंह जी से देश और युवाओं को सिख लेनी चाहिए तथा अपने कर्तव्य को लक्ष्य मानकर करते रहना चाहिए तभी उनकी सच्ची श्रृद्धांजलि होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.