Type Here to Get Search Results !

*पोहरा लछनौता का गांव में बड़े ही धूमधाम से हुआ जल यात्रा का शुभारंभ*

 


_रमेश ठाकुर - गौनहा,रामनगर पश्चिमी चंपारण बिहार_

_दिनांक:- 04-10-2024_



गौनाहा प्रखंड अंतर्गत पंचायत राज्य पोहरा लछनौता गांव में बड़े ही धूमधाम से हुआ।जल यात्रा का शुभारंभ जिसमें सभी माता एवं बहने भी थी और युवा नौजवान एवं कमेटी के सभी सदस्य सामील रहें।

जलयात्रा पुरे गांव में भ्रमण करते हुए हडबोडा नदी से जल बोझी किया गया बड़े ही सुन्दर ढंग से शांतिपूर्ण रूप से कार्य किया गया।


 वहीं माता एवं बहनों ने मिलकर मां के जल यात्रा के समय बहुत ही सुंदर-सुंदर गीत एवं पचरा गाकर उनको बुलाया गया जैसे "निमिया के डार मैया लगावेली झुलुआ झुली झुली ना" ,   दुसरा "भजन देव लोग से चेली भवानी में हो देवता बना ले काहार",  बड़ी सी मीठी भाषाओं में सुंदर स्वर में उनको बुलाया गया।

पूरा बिहार खुशी के माहौल में डूबा हुआ है क्योंकि मां भक्तों के बीच आई हुई है नौ दिन के लिए।

वही आचार्य अजय कुमार दुबे ने बताया कि इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आई है  और नौ दिन रहेंगी फिर पुनः चले जाएंगी।

मां से बढ़कर कोई खुशी नहीं है। वही मौके पर कमेटी के सदस्य अध्यक्षमुकेश राम मृदुल, ,उपाध्यक्ष विनय कुमार राम, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार रंजन ऊपर ,कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार, सचिव उत्तम कुमार साहू ,उपसचिव सुभाष प्रसाद गुप्ता ,विनोद राम,केश्वर महतो,अमरेश कुमार, जगदबीर राम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


उसी प्रकार रामनगर प्रखंड के तौलाहा गांव में भी जलयात्रा का सुभारंभ किया गया। पूरव टोला तथा पश्चिम टोला के जलयात्रा में सैकड़ों कन्याओं ने हजारों ग्रामीणों के साथ भाग लिया।

उधर ढोकराहा पंचायत सहित रामनगर शहरी क्षेत्रों में भी बड़े धूमधाम से जलयात्रा का सुभारंभ करते हुए नवरात्रा का शुरुआत किया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.