_रमेश ठाकुर_
_नरकटियागंज रामनगर पश्चिमी चंपारण (बिहार)_
चंपारण का सम्मान व गौरव को बढ़ाने का काम करेगी एनडीए सरकार -सांसद सुनील कुमार
नीतीश के 18 साल की सरकार में बिहार के हर क्षेत्र में हुआ है विकास : सांसद
एनडीए सरकार के 18 साल के कार्यकाल में बिहार का हर क्षेत्र में विकास हुआ है। एनडीए के सांसद चंपारण के सम्मान व गौरव को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।उक्त बातें बाल्मीकिनगर के नव निर्वाचित सांसद सुनील कुमार ने पचरुखिया में राज दरबार मैरिज हॉल में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मान सह धन्यवाद समारोह को संबोधित करते हुए कही। सम्मान समारोह में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विक्रमा चौधरी व जदयू के जिला उपाध्यक्ष सूरज सहनी ने सांसद महोदय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सभागार मे उपस्थित सभी एनडीए कार्यकर्ता व नेताओं को सांसद महोदय ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सांसद प्रतिनिधि सह लछनौंता पंचायत के मुखिया तफरुल हयात ने पूर्व मे सांसद महोदय द्वारा किये गए कार्यों की काफ़ी प्रशंसा की। सेवानिवृत शिक्षक शिवशंकर प्रसाद चौहान ने सांसद से नरकटियागंज -गौनाहा रेलखंड मे तीन जोड़ी ट्रेन चलाने की मांग की। ऐसे ही भाजपा के वरिये नेता सच्चीतानंद चौबे ने प्रखंड व अंचल मे व्याप्त भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए सांसद महोदय से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने कि मांग कि। सम्मान समारोह कि अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विक्रमा चौधरी ने की, जबकि सफल संचालन की जिम्मेदारी जितेंद्र प्रसाद ने निभाई। मौके पर उपस्थित डॉक्टर अशोक कुमार ने सांसद महोदय को गुलदस्ता भेंट की। सांसद महोदय ने अपने जीत का श्रेय एनडीए के कार्यकर्ताओ व आम जनता को दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भारत प्रजातांत्रिक देश है। संविधान सर्वोपरि है। वोट किसी भी दल को दे, परंतु वोट का बहिष्कार नहीं करे। अन्य वक्ताओं में थारू कल्याण महासंघ के अध्यक्ष ओजेंद्र कुमार, रामसनेही चौरसिया, कमलेश दिसवा, निशिकांत गिरी, मोहन गोंड, संजय निषाद, सारिका देवी, लोकेश राम, विश्वनाथ पासवान, शिवजी साह, अनवारुल हक, सुषमा देवी, रुपतारा देवी आदि शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन मोहम्मद सैनुल्लाह ने की।
