Type Here to Get Search Results !

*वाल्मीकीनगर क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी दीपक यादव के समर्थन में बहुत बड़ा अभियान*

_ठाकुर रमेश शर्मा -नरकटियागंज_रामनगर पश्चिमी चंपारण (बिहार)_

_दिनांक:-23-05-2024_


वाल्मीकीनगर लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी दीपक यादव के पक्ष मे मतदान करने के आलोक में रामनगर विधानसभा क्षेत्र के राजद नेता शेखर गुप्ता के नेतृत्व में अनेकों नेताओ का समूह अनेकों गांव का तथा शहरी क्षेत्रों का दौरा किया तथा आम जनता से राजद प्रत्याशी दीपक यादव को जिताने की अपील की।

इस बार तेजस्वी यादव के सिपाहियो के द्वारा देश के विकाश में तथा जनहित में बड़े बड़े फैसले लिए जायेंगे क्योंकि पुरे भारत में महा गठबंधन भारी बहुमत से जीत दर्ज कराने वाली है।

वही विपक्ष काफी घबराया हुआ है। क्योंकि विपक्षी नेता भोजपुरी कलाकारों को जुटा रही है।क्योंकि  अपने किए हुए विकाश कार्यों को गिनाकर वोट पाने की उम्मीद उनकी खत्म हो चुकी है।


जहा के लोगो को जो चीजें पसंद है,नेता वही करेंगे।हमारे बिहार के लोग विकाश इत्यादि से ज्यादा नाच,आर्केस्ट्रा पर फोकस करते है।

यह बात बिल्कुल सही है कि शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार के नाम पर वोट डालना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं होता है। 

विकास के नाम पर कभी वोट नहीं डाले जाते हैं।कुछ लोग बिहार में आकर पड़ोसी देशों की बात करते हैं, जब वे यूपी जाते हैं तो धार्मिक स्थलों की बात करते हैं, और जब भी गुजरात जाते हैं तो इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करते हैं। उन्हें पता है कि किस राज्य में किस तरह की बात करने से वोट मिलेगा...

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.