Type Here to Get Search Results !

बगहा पुलिस जिला के कुछ थानों के अभी रवैया में बदलाव नहीं!*

_ठाकुर रमेश शर्मा -नरकटियागंज_रामनगर,, पश्चिमी चंपारण (बिहार)_

_दिनांक:- 23-02-2024_


बगहा पुलिस जिला द्वारा विगत 24 घटों में कुल- 05 गिरफ्तारी की गई है, जिसमें शराब के काण्ड में 02 एवं अन्य काण्ड में 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए, कुल 20 वारंटो का निष्पादन किया गया है, जिसमें जमानतीय 14 अजमानतीय 06 और कुर्की 12 है।बीते दिनांक- 22.02.2024 को बगहा पुलिस जिला का बरामदगी का विवरणी जैसे गिरफ्तार कर जेल भेजे गए कुल अभियुक्तों की संख्या 05,देशी शराब की कुल 44.300 लीटर बरामदगी,विदेशी शराब की 92.745 लीटर कुल बरामदगी,कुल बरामदगी वाहन मोटरसाईकिल-01, साईकिल-01 तथा वाहन चेकिंग में कुल 3,35,066 रुपए जुर्माना किया गया।

बगहा पुलिस जिला के तेज-तरार के साथ कर्मठ आईपीएस सुशांत कुमार सरोज के पदभार ग्रहण करने के कुछ दिन बाद भी कुछ थानों के एसएचओ अभी पुराने रवइए से चलते हुए अपने पैतरे बदलने का नाम नहीं ले रहे है।

पीड़ित के आवेदन पड़ने के बाद भी त्वरित निष्पादन नहीं होने से बड़ी घटनाएं हो जाती हैं।जबकि सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है,फिर भी दलालों का बगहा के थानों में आवाजाही बंद नहीं हो रहा है।


असली बात यह है कि पुलिस अधीक्षक महोदय के कान तक आवाज पहुंची नही है,नही तो ऐसा होना संभव नहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.