Type Here to Get Search Results !

*विधानसभा बगहा के विधायक ने अपने क्षेत्र के समस्याओं को विधानसभा में किया प्रस्तुत!*

 


 _ठाकुर रमेश शर्मा_ 

 _रामनगर-नरकटियागंज, प०चम्पारण(बिहार) 23-02-2024_ 


बगहा विधायक राम सिंह ने बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शून्यकाल में दोन नहर पर RD-42 से RD-0 तक जर्जर सड़क के निर्माण हेतु सरकार से मांग किया। शून्यकाल में दोन नहर पर RD-42 से RD-0 तक जर्जर सड़क के निर्माण करने को सदन में उठाया। उन्होंने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा दोन नहर पर जर्जर सड़क का निर्माण अति आवश्यक है। स्थानीय विधायक ने कहा कि यह जर्जर सड़क अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वाले क्षेत्रों को जोड़ता है तथा वाल्मीकिनगर पर्यटन स्थल को भी जोड़ता है। साथ ही उन्होंने सदन में कहा कि RD-42 से RD-0 तक जर्जर सड़क के निर्माण होने से सुदूर  इलाके में रहने वाले आदिवासी समाज के लोगों को आवागमन की सुविधा होगा एवं पर्यटकों के सुविधा पूर्वक आने के कारण पर्यटकों में बढ़ोतरी होगी।


साथ ही उन्होंने बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बगहा नगर में बस स्टैंड बनने हेतु सरकार से मांग किया साथ हीं उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के मसान नदी का पक्का बांध बनवाने के लिए सरकार से मांग किया।

 श्री सिंह ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में बगहा में बस स्टैंड बनवाने एवं बस स्टैंड के लिए भूमि अधिग्रहण करने के लिए सरकार से मांग किए एवं बस स्टैंड नही होने के कारण शहर में होने वाले भीड़ भाड़ एवं आवागमन की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखा। उन्होंने सदन को समस्याओं से अवगत कराते हुआ कहा कि मेरे विधानसभा बगहा के बगहा नगर में अनुमंडल कार्यालय स्थापित है और अनुमंडल को जिला बनाने के लिए भी प्रस्तावित है, साथ हीं उन्होंने कहा कि बगहा नगर में चीनी मिल भी स्थापित है जिससे बस और गन्ना वाले ट्रॉली का भीड़ काफी बढ़ जाता हैं। उन्होंने कहा कि जैसे पटना शहर में गंगा के किनारे बांध बनाया गया है ठीक वैसे हीं बगहा नगर में गंडक नदी के किनारे बांध बनाकर बस स्टैंड बनाया जाय। साथ हीं उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के मसान नदी का पक्का बांध बनवाने के लिए साकार से मांग किया।

उन्होंने ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में मसान नदी का बांध पक्का नही होने के कारण वरसात के दिनों में सलहा बरियरवा , रायबरी महुआ एवं हरदी नदवा सहित कई पंचायतों में बाढ़ एवं कटाव की स्थिति पैदा होता है और हजारों एकड़ फसल बर्वाद होते है उन्होंने मसान नदी पर रायबरी महुआ से डुमरा तक शीघ्र पक्का बांध बांध बनवाने हेतु सरकार से मांग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.