Type Here to Get Search Results !

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क बीज का वितरण*

_(सीमावर्ती किसानों के जीवकोपार्जन के लिए एस.एस.बी. के द्वारा मौसमी बीजों का वितरण)_


_(सीमा सुरक्षा बंधुत्व : एस.एस.बी. का परम कर्तव्य)_


_ठाकुर रमेश शर्मा - नरकटियागंज_रामनगर, पश्चिमी चंपारण (बिहार)_

_दिनांक:-27-02-2024_



स्थानीय एस.एस.बी. कैम्प अठमोहन (71 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी) के द्वारा श्री प्रफुल्ल कुमार कमान्डेंट के निर्देशन और श्री सेवांग दोरजे सहा. कमान्डेंट की अध्यक्षता में सोमवार को अठमोहन कैम्प के नजदीक सीमावर्ती क्षेत्रों के गरीब और जरूरतमंद किसानों को मौसमी बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम के दौरान समवाय प्रभारी श्री दोरजे ने बताया कि सभी ग्रामीणों को बताया  कि 71 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मोतिहारी के द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों के कौशल विकाश हेतु तरह तरह के निःशुल्क देती है साथ ही सभी ग्रामीणों के जीवकोपार्जन के लिए तरह तरह के सामग्री का वितरण करती हैं l जिससे सभी ग्रामीण इसका लाभ उठा कर अपने को स्वालंबी बना रहे है l इस कार्यक्रम के दौरान सभी को उनकी जरूरत के अनुसार मौसमी बीजों का वितरण किया गया l सभी लोग इसे उगा कर इसे अपने जीवकोपार्जन में शामिल कर सकते है l  

विदित हो कि सशस्त्र सीमा बल के सभी समवाय के द्वारा  सीमावर्ती क्षेत्रों में निःशुल्क बीज वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है l 

स्थानीय मुखिया व सम्मानित प्रतिनिधियों के द्वारा एस. एस. बी. के द्वारा कराये जा रहे ऐसे प्रशिक्षणों की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.