Type Here to Get Search Results !

*एक ऐसे राज्यपाल थे, जिन्होंने बाल्मीकि नगर का शुद्धिकरण किया भैंसालोटन से ?*

_ठाकुर रमेश शर्मा_ 

 _रामनगर प०चम्पारण(बिहार)_ 

 _21-05-2023_ 


14 जनवरी 1964 को हुआ था ऐतिहासिक कार्य ,जब भैंसा लोटन का नाम वाल्मीकिनगर हो गया। चंपारण का हिल स्टेशन कहा जाने वाला छोटा जगह जहां भारत सहित विश्व के कौन-कौन से लोग घूमने आते हैं ।इसी रास्ते से भगवान बुद्ध की जन्मस्थली से घूम कर लुम्बिनी वन जा कर वापस पुनः ज्ञानस्थली बोधगया जाते हैं तथा ज्ञान प्राप्त कर अपने निवास स्थल वापस होते हैं। इस बार बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी ऐसे ही कुछ तोहफा हमारे चंपारण को देने वाले हैं उक्त बातें चंपारण के वरिष्ठ नेता मधुकर राय ने कहा।

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर दो दिवसीय वाल्मीकिनगर दौरे पर रविवार दोपहर दो बजे वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे। वे सड़क मार्ग से पटना से वाल्मीकिनगर आएंगे। 25 घंटे के प्रवास में वे सबसे पहले पंचायती राज प्रतिनिधियों के साथ रविवार को ढाई बजे बैठक करेंगे।इसके बाद वे ठाड़ी गांव जाएंगे, यहां स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र का भ्रमण व उज्जवला योजना के लाभुकों, स्वयं सहायता समूह, जीविका दीदीयों आदि से बात भी करेंगे। शाम में गंडक बराज व बाढ़ नियंत्रण की व्यवस्था का भी वे निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन सुबह में पर्यटन क्षेत्र में किये गये कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दिन के 11 बजे वन विभाग के ऑडियो-वीडियो सभागार में अधिकारियों को संबोधित करेंगे। साथ ही यक्ष्मा रोकथाम, ग्रामीण आवास योजना, उज्जवला योजना, मध्यान भोजन योजना आदि की समीक्षा के साथ रेडक्रॉस के अधिकारियों के साथ

बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर मेंबारह बजे सीमावर्ती जिलों, बन अधिकारियो के साथ सुरक्षा, अवैध घुसपैठ, तस्करी, मद्य निषेध आदि की समीक्षा करेंगे। सोमवार को वे तीन बजे पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

 दो दिवसीय दौरे पर राज्यपाल के वाल्मीकिनगर आगमन को लेकर हो रहे कार्यों को लेकर शनिवार को दिन भर पुलिस व प्रशासनिक के अधिकारी अलर्ट मोड पर रहे। पुलिस के अधिकारों जहां सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने को लेकर लगातार टास्क देते नजर आये वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा भी विभागवार लगातार काम की समीक्षा की जाती रहीं। वाल्मीकिनगर, ठाड़ी आदि जगहों पर हो रहे काम को फाइनल टच देने में जुटे रहे। इतना ही नहीं काम को अंतिम रूप देने को लेकर देर शाम तक काम होता रहा। सभी विभाग अपने-अपने हिस्से के काम को अंतिम रूप देता दिखा। शनिवार को ठाड़ी गांव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के द्वारा ठाड़ी गांव मे विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को देखेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.