Type Here to Get Search Results !

*आज-कल ऐसा हो रहा है बिहार में ?,डी०आई०जी० तथा एस०पी० के दरबार में जाने वाले को धमकाते है पुलिस !*

 


 _ठाकुर रमेश शर्मा_ 

 _रामनगर,प०चम्पारण(बिहार)_ 

 _15-05-2023_ 


अपराधियों का अपराध पकड़ में आ जाती है परंतु पुलिस अपने अपराध को ड्यूटी का हिस्सा मानकर आम जनता को धमकाते हैं।पुलिस चाहे बिहार की हो ,बंगाल की,उड़ीसा की,उत्तर प्रदेश की हो ,मध्य प्रदेश की या पड़ोसी देश नेपाल की सबका चाल ढाल कार्यशैली लगभग एक जैसी ही होती है।

 कोई घटना होने पर मुदालाहम  से ज्यादा पुलिस मुदई  को परेशान कर रही है।यही कार्यशैली आजकल चंपारण रेन्ज के रामनगर थाना क्षेत्र की बन गई है। शिकायतकर्ता के आवेदन देने के बाद से ही पुलिस उस तेवर में बात कर रही है मानो पीड़ित ही अपराधी हो। आवेदन में लिखे उन गवाहों से बिल्कुल पूछताछ नहीं करती है।

ऐसा ही मामला बगहा पुलिस जिले में चौतरवा थाना क्षेत्र के नदवा गांव निवासी दशरथ शर्मा की पुत्री पिंकी देवी का है।पिंकी के पति ने 3 वर्ष पूर्व दूसरी अवैध लड़की से शादी करके रह रहा है। पिंकी का दहेज उत्पीड़न कर अनेकों बार हत्या का प्रयास किया परंतु अपनी सूझबूझ से पिंकी बच गई। अनेकों बार थाने में लौरिया से चौतरवा तक प्रयास किया परंतु पिंकी का कौन सुनने वाला था।अतः प्रभारी एस०डी०पी०ओ० विभास कुमार को पिंकी पर दया आयी।

आश्चर्यचकित होकर S.P बगहा तथा डी०आई०जी० चंपारण रेंज के पत्रों को संज्ञान लेकर f.i.r. दर्ज करवा दिया परंतु अभियुक्त गण लौरिया थाना के कथित दलाल हरीनारायण नामक दलाल व्यक्ति जो भारी दलाल है। उसने पिंकी को धमकाना शुरू कर दिया है क्योंकि अभियुक्त दबंग तथा बबलू शर्मा ऊंचे रसूख वाला है। ऊपर तक पैरवी कर मामले को अपने गांव के मुखिया के माध्यम से दलाली से रफा-दफा करा देता है।उसी प्रकार रामनगर थाना क्षेत्र में भी केस आर श्रीमान चौहान साहब शिकायतकर्ता गरीब माली भगत लोगों को दबाव बनाकर समझौता कराते है।अगर रामनगर डी०एस०पी महोदय संज्ञान लेंगे तभी कल्याण होगा तथा पुलिस की कार्यशैली बदलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.