Type Here to Get Search Results !

*भ्रष्टाचार में खींचा तानी आंगनबाड़ी केंद्र पर* *पश्चिमी चंपारण में पोषाहार से ननिहाल क्यों वंचित ?*

*मामला मौलिक अधिकार हनन का ।* 

 

_ठाकुर रमेश शर्मा_

_रामनगर पश्चिमी चंपारण (बिहार)_

_(अपराध एवं मानवाधिकार विषेश)_

_दिनांक - 09-04-2023_

 

बिहार राज्य मेंआईसीडीएस (Integrated child development scheme) विभाग भगवान भरोसे चल रहा है ।पश्चिमी चंपारण जिला में बंदरबाट का सेटिंग- गेटिंग नहीं मैनेज होने के वजह से कहीं - कहीं पंचायत प्रतिनिधि अपना - अपना रुतबा दिखाने पर तुले हुए हैं ।

   ऐसा ही मामला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-226-रामनगर प्रखंड के तौलाहा पंचायत के ठूठी  टोला वार्ड - 4 का है । इसमें वार्ड -4 की वार्ड सदस्य इंदू देवी के द्वारा  आईसीडीएस विभाग के आंगनबाड़ी केंद्र विकास समिति का चुनाव लगातार कई महीनों से ताला जा रहा है। इसमें कौन दोषी है यह नैनिहाल को पता नही ?बस उन्हें पोषाहार क्यों नहीं मिल पा रही है यह सवाल बच्चे पूछ रहे?इसे ही कहते हैं पंचायत स्तर की राजनीति। पुनः दिनांक -08 - 04 - 2023 को आईसीडीएस कार्यालय के आदेशानुसार केंद्र विकास समिति का चुनाव होना था जिसमे सैकड़ों ग्रामीण ने  इकट्ठे होकर सभा का


आयोजन किया था।जब आंगनबाड़ी प्रवेक्षिका रूटीन विजिट पर आई तो देखा की आज तीसरी बार पुनः वार्ड सदस्य पूर्व के भांति अनुपस्थित है तो उन्होंने केंद्र के इकठ्ठे ग्रामीणों से पूछताछ किया जो संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। सभा स्थल पर मौजूद ग्रामीण जिसमे मुख्य रूप से पूर्व वार्ड सदस्य चन्नई मुखिया ,छट्ठू प्रसाद ,ललन चौधरी ,त्रिलोकी पाल, भूलन चौधरी , मु० मुअली,पति - स्व० बच्चन मुखिया ,लक्ष्मण राय । छट्ठू प्रसाद की अध्यक्षता में  यह बैठक संपन्न हुई ।अब देखना है की इस घटनाक्रम के आलोक में सी.डी.पी.ओ रामनगर पुष्पा से इस मानवाधिकार उत्पीड़न जो नैनीहाल बच्चों के साथ हो रहा है क्या न्याय मिल पा रही है?क्योंकि   एल.एस इस केंद्र सं० रामनगर (तौलाहा -226 )का दौरा करके फोटो बैठक क्रियान्वयन का वायरल कर चुकी।क्या एक्शन हो रहा है या ठंडे बस्ते चला जाएगा?

क्योंकि वार्ड सदस्य का कहना है की मैं सर्वोपरि हूं।मैं बैठक में नही जाऊंगी तो क्या होगा?

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.