Type Here to Get Search Results !

*बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत भैसालोटन में* *चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर 115वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का हुआ आयोजन!*

_ठाकुर रमेश शर्मा_ 

 _रामनगर,प०चम्पारण, (बिहार)_ 

 _07/04/2023_ 


वाल्मीकिनगर - 

भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर 115 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस महाआरती कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी उर्फ अंजलि आनंद, संस्था के एमडी एवं समाजसेवी संगीत आनंद ,बंगलुरु से आए मुख्य अतिथि रेलवे के सीनियर टीटीई सुधीर कुमार,  डॉक्टर मनीष कुमार, थारू कला संस्कृति एवं प्रशिक्षण संस्थान के सचिव होमलाल प्रसाद, वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम शाही, विशिष्ट अतिथि  बीएमपी की महिला सिपाही सुश्री रूपा कुमारी,पंडित अनिरुद्ध दूबे, शिक्षक चंदन कुमार,  एडिटर स्वरांजलि सरगम, एवम् गायक करण भोजपुरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि सुधीर कुमार ने वाल्मीकि नगर की प्राकृतिक छटा को कश्मीर की तरह सुंदर बताया।


 

एम्स के प्रशिक्षु चिकित्सक मनीष कुमार ने कहा कि संगम तट पर नारायणी गंडकी  महा आरती का आयोजन करके पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति लोगों में जन जागरूकता पैदा की जाती है। पौधारोपण  और प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा से ही ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सकता है।

 समाजसेवी और संस्था के एमडी संगीत आनंद ने कहा कि संस्था द्वारा हर दिन भारत नेपाल सीमा पर दैनिक चलंत दरिद्र नारायण भोज के माध्यम से लावारिस दिव्यांग जनों और जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन दिया जाता है । मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।

 थारू कला संस्कृति एवं प्रशिक्षण संस्थान के सचिव होमलाल प्रसाद ने कहा कि 6 नवंबर 2014 से इस महाआरती का आयोजन संगम तट पर शुरू हुआ था। उधर पश्चिमी चंपारण रामनगर विधान सभा क्षेत्र से आए पत्रकार रमेश शर्मा (मानवाधिकार एवं अपराध विशेषज्ञ)ने भी इस महा आरती में बड़े श्रद्धा के साथ अपने पूरे सहयोगियों के सानिध्य में शरीक हुए तथा पुण्य के भागी बने ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.