Type Here to Get Search Results !

*बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण में कोरोना महामारी के बाद पुनः एक बार सतचंडी महायज्ञ तौलाहा में आयोजित ।* *श्री श्री 108 श्री सतचंडी महायज्ञ के लिए निकाली यात्रा*

ठाकुर रमेश शर्मा -रामनगर, प० चंपारण (बिहार)_

_दिनांक:-12-04-2023_


रामनगर विधानसभा सह रामनगर पुलिस अनुमंडल के तौलाहा पंचायत अंतर्गत मुड़िला(ठूठी टोला) निकट मघलही माई स्थान के प्रांगण में संपूर्ण पश्चिम चंपारण सह भारत के विद्वान नागरिकों के सहयोग एवं पंचायत वासियों के रातों दिन एक कर मेहनत परिश्रम के बदौलत दिनांक 12- 04-2023 दिन बुधवार वैशाख कृष्ण पक्ष

सप्तमी विक्रम संवत- 2080 तथा रमजान हिजरी 1444 दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक राहुकालम।वसंत ऋतु में चंद्रमा धनु राशि में इस महत्वपूर्ण आयोजन यज्ञ तौलाहा गांव से ठीक उत्तर दिशा में बलोर नदी के किनारे स्थित इस जगत जननी मघलही माई की कृपा से आयोजित हो रही है।

इस यज्ञ का विराट शुरुआत तौलाहा पंचायत के वार्ड नं०14 के माई स्थान में पंडित,जजमान एवं कुंवारी असंख्य कन्याओं के माथे पर मटके,अनगिनत वाहन, मोटरसाइकिल,हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ महिला पुरुष बच्चे युवा युवतियों के सहयोग से विराट झांकी निकालते हुए पूरे पंचायत में घूमकर कलश स्थापना करके यज्ञ का शुभारंभ किया गया



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.