Type Here to Get Search Results !

*ग्रमीड और शहरी क्षेत्र के युवाओं का अब होगा उत्थान । डीएस ग्रामीण सहयोग केंद्र सह डीएस कंप्यूटर एकेडमी का हुआ शुभारंभ।*

 

_विजय कुमार शर्मा , ठाकुर रमेश शर्मा बगहा पश्चिमी चम्पारण_


पश्चिमी चंपारण के बगहा अनुमंडल क्षेत्र में पहली बार युवक युवतियों के उत्थान के लिए शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी ख़ास पहल करते हुए ऐसे संस्थाओं का संचालन किया गया है।जिससे बगहा क्षेत्र के गरीब युवा,युवती लाभान्वित होंगी।इस क्षेत्र के सभी शिक्षाविद विद्वान तथा अधिकारियों ने इस परिवर्तनकारी शिक्षा योजना पे हर्ष जताते हुए सराहना किया है।तथा बताया है कि ऐसे संस्थानों के खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस पर ऐसा संस्थान खोलकर मौलिक अधिकारों को प्रोत्साहित किया गया है।

 बगहा दो स्थित न्यू मंत्री मार्केट रोड मे सोमवार को डीएस ग्रामीण सहयोग केंद्र सह डीएस कंप्यूटर एकेडमी सेंटर का उद्घाटन एमएलसी भीष्म साहनी व निदेशक मो० शाहिद,व दीपू कुमार राव ने सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया।मौके पर एमएलसी साहनी ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर की शिक्षा बहुत जरूरी है।इसके बिना अब जीवन की कल्पना नहीं है,उसे आज एक कंप्यूटर कर देता है।वही संचालक मो०  शाहिद व दीपू कुमार राव ने बताया कि यह सेंटर खुलने से बगहा सहित आसपास  के छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी और महिलाओं को अपने ही घर व क्षेत्र में रोजगार मिलेगा। जिसमे अगरबत्ती,एलईडी बल्ब,चायपत्ती का निर्माण किया जाएगा।इस मौके पर पूर्व उपप्रमुख पति   मिथलेश पति तिवारी  , जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ जदयू मुकेश कुमार शर्मा , गोविंद कुशवाहा, छोटी राव,अजय प्रताप सहनी , अजय वर्मा ,  आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.