पतिलार के पास ट्रक पलटने से 5 दब मरे
पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत चौतरवा-धनहा मुख्य मार्ग के पतिलार गांव के पास गन्ना लदे ट्रक पलटने से 5 लोगों की दबकर मौत हो गई है। बताया गया है कि गन्ना लदे ओवर लोड ट्रक बगहा तिरुपति सुगर मिल में गन्ना लेकर जाने के क्रम में पतिलार के पास अचानक पलट जाने के कारण उसकी चपेट में आने से 5 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूत्रों की ख़बर के अनुसार सभी लोग श्राद्ध कर्म में भोजन कर घर लौटने के दौरान दुर्घटना के शिकार हुए, जो बांस फोड़ बताए जा रहे हैं। इस अवसर पर पहुंची बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि ट्रक में अन्य लोगों के दबे हो सकते हैं। दुर्घटना के बाद लोगों को पतिलार स्थित पीएससी पहुंचाया गया। वहां हॉस्पिटल में चिकित्सक नदारद पाए गए। अस्पताल के चिकित्सकों के विरुद्ध ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।