रमेश ठाकुर (रामनगर ) योगापट्टी, बेतिया पश्चिम चंपारण , बिहार, 13.10.2022
इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है.. बेगूसराय में फायरिंग के बाद अब बेतिया भी गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा… वारदात योग्गापट्टी थाने के गोलाघाट डुमरी गांव अंतर्गत अहिरौली की है…
सूत्रों के हवाले से मिल रही 7 लोगों को गोली लगने की सूचना है
दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं,.घटना बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी के अहिरौली गाँव मे घटना को अंजाम देने वाला अपराधी अवैध हथियार के साथ ग्रामीणो के सहयोग से पकड़ लिया गया हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार तीन की संख्या में बदमाशों ने अहरौली गाँव निवासी राजा बाबू पटेल के घर मे घुसकर जमकर फायरिंग की...
जिसमें अपराधी अपने मंसूबों पे कामयाब होते, की लोगों ने बहादुरी दिखाते हुवे एक अपराधी को पकड़ लिया जबकि अन्य भागने में कामयाब रहे। त्वरित कार्यवाई करते हुऐ पुलिस टीम लोगों के सूचना पर एक बदमाश को अपने कब्ज़े में ले लिया। घटना स्थल पर, जीतनी मुँह उतनी बात पुलिस के खिलाफ कहीं जा रही थी। किसी किसी ने तो ये भी कह दिया कि योगापट्टी थानाध्यक्ष अमित कुमार अक्सर बेतिया में ही निवास करते हैं, जिससे अपराधी बेख़ौफ़ हैं। चम्पारण रेन्ज के D.I.G. प्रणव कुमार प्रवीण को संज्ञान लेना होगा तब ही इस क्षेत्र का कल्याण होगा क्योंकि कथित रूप से इस क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ हैं।


