_रमेश ठाकुर, प०चंपारण, (बिहार)_ ,_08/09/2022_
त्रिवेणी कनाल तथा दोन कनाल के रास्ते आए दिन पशु तस्करी परवान चढ़ रही है। वाल्मीकिनगर से पशु तस्कर यूपी से पशुओं को बहुत ही संजीदा तरीके से निकालकर त्रिवेणी कनाल के रास्ते सिलवटिया बड़गो से मुड़ीला त्रिवेणी में उप वितरण करके हरपुर-बखरी पुल मदरसे के पास से सीतापुर बलुआ होकर पशु तस्कर अपने मवेशियों प्रतिदिन निकाल रहे हैं। इसी रास्ते नौतनवा पचमवा के बड़े तस्कर अपना काम पुलिस प्रशासन के संरक्षण में कर रहे हैं।जिसका मिसाल 05/09/2022 को रात्रि 11:00 बजे लौरिया पुलिस ने आधा दर्जन मवेशी ठूसकर ले जाते हुए पकड़ा था। इसी सप्ताह नौरंगिया थाने के पुलिस ने सात की संख्या पिकअप वैन के साथ दो तस्करों को पकड़ा,जिन्हें बाद में जेल भेजा।
आजकल यह धंधा काफी जोरों पर चल रहा है।पशु तस्कर पुलिस की सेटिंग में यह काम कर रहे हैं। पशु लेकर उनके कर्मी आगे-आगे चलते हैं तथा तस्कर पीछे-पीछे चलते हैं।
देवराज के तेलपुर में एक बड़ा तस्कर इस धंधे को कर रहा है। कुछ खास तंत्र के संरक्षण में यह धंधा फल-फूल रहा है,जिस पर रोक नहीं लग पा रहा है।
उधर शिकारपुर पुलिस के क्षेत्र में नौतनवा पचमवा में यह धंधा फल-फूल रहा है। वहीं से तस्कर नेपाल ले जाते हैं,जिस पर शीघ्र रोक की आवश्यकता है।

