नगर पंचायत घोषित किया गया जिस पर वहाँ के युवाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की
*कुशीनगर रिपोर्टर सिरजेश यादव*
आपको बता दे कि मथौली बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए पूरे जोर शोर से वहाँ के प्रतिनिधि व युवा लगे रहे पिछले विधानसभा चुनाव से ही मथौली बाजार को नगर पंचायत मंथौली बाजार बनाये जाने की मांग सांसद ,बिधायक मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री से लगातार पत्र लिखकर मांग की जा रही थी
कई बार कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव भी रखा गया अंततः ग्रामीणों एवम जनप्रतिनिधियों के बार बार मांग किये जाने पर मथौली बाजार का नोटिफिकेशन जारी कर आपत्ति मांगी गई विपक्षीओ के द्वारा आपत्ति भी डाली गई जिसमे बहुत से फर्जी तरीके से आपत्ति दर्ज करने वालो के हस्ताक्षर भी मिले जिसको खारिज कर रिपोर्ट भेजी गई और आखिर कार मथौली बाजार को नगर पंचायत मथौली बाजार घोषित किया गया जिस पर वहाँ के युवाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की
