Type Here to Get Search Results !

*नेशनल पब्लिक स्कूल & ईमेज कोचिंग सेंटर में धूम धाम से फीता काटकर संपन्न हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम।*

रमेश ठाकुर- प०चम्पारण


पश्चिम चंपारण के गौनाहा प्रखण्ड के अंतर्गत डरौल पंचायत के हरदी बेलहवा के नेशनल पब्लिक स्कूल एंड ईमेज कोचिंग सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन केक काट कर बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। जिसमे बच्चो ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया। 

इस कार्यक्रम को देखते हुए जनता यू०  के जिला मीडिया प्रभारी संजय निषाद ने 500 सौ रुपए इनाम देकर बच्चो का मनोबल बढ़ाया।इस संस्था के डॉयरेक्टर लाल बिहारी चौधरी को काफी सराहना भी किये और धन्यवाद भी दिए।

इस स्कूल में समय-समय पर बच्चो के विकास को लेकर कार्यक्रम होते रहता हैं। जिसमे डायरेक्टर लाल बिहारी चौधरी का कहना है कि "बच्चों को सही शिक्षा देना है तो शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति कार्यक्रम खेलकूद आदि में हमेशा बच्चों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए" एवं "अभिभावकों को हमेशा मनोबल बढ़ाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करते रहना चाहिए"।

                         विद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए इसमें सभी के वर्गों के बच्चों को प्रोत्साहन के तौर पर सम्मानित किया गया। एवं विद्यालय के प्रिंसिपल निर्मल सर तथा शिक्षक सीताराम सर, कल्पना कुमारी, उपेंद्र सर ,राजन सर, रितु कुमारी, संध्या कुमारी, सावित्री कुमारी, उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अभिभावक गण वहां पर उपस्थित थे। सभी पुरस्कार अभिभावकों के द्वारा बच्चों को दिया गया। जिसमें अभिभावक गण में एक अलग ही अंदाज का उत्साह देखने को मिला। सभी अभिभावक- गण डायरेक्टर लाल बिहारी चौधरी को  सराहना भी किए और धन्यवाद दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.