Type Here to Get Search Results !

कुशीनगर नेबुआ नौरंगिया मानदेय को लेकर आशा कार्यकर्ति व संगीनी ने प्रदर्शन कर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

रिपोर्ट, अवधेश गुप्ता


मानदेय न मिलने व 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ति व संगीनी ने प्रदर्शन कर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ति/संगिनी संगठन ने मंगलवार को जोरदार धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ती व संगिनी की संगठन ने 13 सूत्रीय मांग पत्र को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.मंतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन कारियों ने जल्द मांगें पूरी न होने पर जिला मुख्यालय पर बृहद अंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं पर ब्लाक अध्यक्ष राजकुमारी का कहना था कि 216 पुरानी आशाओं का तीन माह व 30 नई आशा संगिनीयों का 9 माह तक का मानदेय भुगतान नहीं हो रहा है। इसके चलते आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। फाईलेरिया, पल्स पोलियो, नसबंदी, स


गुन कीट, आशा यूनिफार्म, कोविड डीयूटी आदि का भुगतान अब तक नही किया गया है। जल्द ही लंबित मांगों का समाधान किया जाए वरना जिला मुख्यालय पर बृहद अंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा इस दौरान बबिता शर्मा, मीरा, संध्या, मीना, सुशिला, गुजराती, लालमती, साधना आदि मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.