दिनांक 11/09/2022 दिन रविवार को पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत-राज बहुअरवा में मिश्रौली पेट्रोल पंप के पास प्रशांत कुशवाहा जी के चाणक्या इंटरनेशनल स्कुल में शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के राष्ट्रीय सुरक्षा-प्रबंधन अधिकारी मुमताज़ अहमद ने कोरोना काल के दौरान ज़रुरत मंद एवं असहाय परिवारों को राशन सामग्री ससमय वितरण करने हेतु चानक्या इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अमन कुमार कुशवाहा एवं सभी शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक एक माली के तरह छोटे छोटे छात्र-छात्राओं को अपने परिश्रम से एक अडिग वृक्ष तैयार करते हैं। आगे राष्ट्रीय सुरक्षा-प्रबंधन अधिकारी मुमताज़ अहमद ने कहा कि माता-पिता, गुरु और भगवान में अगर सम्मान करने की मौका मिले तो सबसे पहली प्राथमिकता गुरु को देनी चाहिए, क्यों कि माता की देन,
पिता का कर्तव्य और भगवान की भक्ति और मानव कल्याण हेतु अच्छी-बुरी समझने एवं सभी संसाधनों को प्राकृतिक समावेश की ज्ञान और पहचान सिर्फ और सिर्फ *गुरु जन* ही कराते हैं।
इस बाबत इस समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा-प्रबंधन अधिकारी, मुमताज़ अहमद ने *कोरोना 19 योद्धा* प्रशस्ति प्रमाण-पत्र से सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना सामाजिक परिवेश का महत्वपूर्ण विचार धारा होनी चाहिए। इस मौके पर श्री भरत प्रसाद, योगापट्टी प्रमुख, बहुअरवा मुखिया पुत्र मो. अबुलैश, और नवीन चौधरी, मुखिया बासोपट्टी , आलोक मिश्रा जी, वार्ड सदस्य-13 गुफरान अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि आजाद अंसारी जी, वार्ड सदस्य भोलू भाई, बिशु जी नेयाज जी, आफताब जी , अनवर जी, पोखरिया के अजीत जी जिम वाले सभी लोग सामिल हुए और बच्चो का प्रोग्राम देखे। बच्चो ने कविता, डांस, भाषण एवं नाटकीय रूप में *बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ* अभियान पर महत्वपूर्ण नाटकीय विचार में सभी अभिभावकों और उपस्थित जन समूह के आंखों को अपने कार्यक्रम से नम कर दिया। बच्चो के कविता और नाटक के माध्यम से लोगो को शिक्षा की ओर रुझान दिखाया, समाज के लिए यह बहुत अच्छा संदेश रहा।
