उत्तर प्रदेश/ जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.09.2022 को उ0नि0 उमेश मिश्रा थानाध्यक्ष संग्रामपुर मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु तथा वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 191/22 धारा 2/3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित फरार चल रहे अभियुक्त सुनील कुमार मौर्या पुत्र शम्भूनाथ मौर्या निवासी ठेंगहा थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी को ठेंगहा पुल के पास से समय करीब 11:15 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त में वांछित व 10 हजार रुपये का ईनामिया है । थाना संग्रामपुर द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में,
1. उ0नि0 उमेश कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष संग्रामपुर
2. उ0नि0 देवरत्न शुक्ल थाना संग्रामपुर
3. का0 राजन थाना संग्रामपुर
4. का0 राहुल सागर थाना संग्रामपुर आदि शामिल थे।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है।
1. मु0अ0सं0 70/22 धारा 379, 411 भादवि थाना संग्रामपुर 2. मु0अ0सं0 71/22 धारा 457, 379, 411 भादवि थाना संग्रामपुर 3. मु0अ0सं0 191/22 धारा 2/3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी ।
written by vasi khan-amethi up.
आल इंडिया सोशल एक्टिविटीज़ एंड एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन,
