Type Here to Get Search Results !

*गुलाम नबी आजाद का फैसला निन्दनिय कैप्टन अजय सिंह यादव*

 


भगवन्त संबाददाता

दिल्ली उक्त बाते प्रेस बार्ता के दौरान कांग्रेस पिछड़ा बर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने कही उन्होने

कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तिफे के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ओबीसी सैल के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गुलाम नबी आजाद को सम्मान दिया और पहचान दी, 42 वर्ष से वह बिना पद के नही रहे। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार में मंत्री, राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय महासचिव तक हमेशा अच्छे पद पर रहे। हरियाणा व उत्तर प्रदेश का प्रभारी लगााया। इसके बदले में गुलाम नबी आजाद ने कौन सी वफादारी निभाई जब कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी जी देश में सांप्रदायिक ताकतों से लड रहे हैं। जब देश में मंहगाई, बेरोजगारी धुर्वीकरण जैसे मुद्दों से पार्टी लड रही है। राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी देश की जनता के लिए लड रही है ऐसे में कांग्रेस पार्टी को उनकी जरूरत थी। इन परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी को छोडना बडा ही दुर्भागयपूर्ण है इसकी मैं कडे शब्दों में भर्तसना करता हूं। 


कैप्टन अजय सिंह ने कहा गुलाम नबी आजाद राहुल गांधी जी पर आरोप लगा रहे हैं कि भारत जोडों यात्रा की आश्यकता नही है बल्कि कांग्रेस पार्टी को जोडने की आवश्यकता है इससे मैं बिल्कुल भी संतुष्ठ नही हूं क्योंकि कांग्रेस पार्टी कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है और राहुल गांधी जी अब भारत जोडो यात्रा के माध्यम से पूरे देश को भी जोडगें ऐसे में एक सच्चे कांग्रेसी का फर्ज है कि जिस पार्टी ने इनता कुछ दिया हो उसका कर्ज उतारे न कि उल्टा कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगा कर पार्टी को ही छोड दे। लेकिन उनके जाने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नही पडेगा। भारत जोडो यात्रा और संविधान बचाओ मार्च के माध्यम से देश के असली मुद्दे मंहगाई, बेरोजगारी, सैवधानिक संस्थाओं का गलत उपयोग इत्यादि मुद्दों को जनता के बीच रखा जाएगा। इससे कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी के नेतृत्व में और मजबूतर होकर निकलेगी। 


श्री यादव ने कहा कि कदम कदम पर कांग्रेस पार्टी गुलाम आजाद से सलाह लेती है, वे सीडब्ल्युसी के सदस्य हैं। इतना मान सम्मान देने के बाद भी उनका कांग्रेस पर आरोप लगाना गलत है। पार्टी को छोडकर वे सांप्रदायिक ताकतों के हौंसले बुलंद कर रहे हैं। उनका यह निणर्य देश की जनता के हित में नही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.