प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महासचिव के सांगठनिक क्षमता से पार्टी में और निखार आएगा:अभय प्रताप*
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हाल ही में यूपी इकाई को नया प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महासचिव दिया है,उक्त मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जहां काफी हर्ष है वही जगह मिठाई बांट कर खुशी का इजहार व्यक्त किया जा रहा है बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
इसी क्रम में बीओसी डब्ल्यू बोर्ड श्रम मंत्रालय के सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह के साखोपार स्थित कैंप कार्यालय पर उक्त मनोनयनों के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया नए प्रदेश अध्यक्ष तथा नए प्रदेश महासचिव संगठन को बधाई दी गई।
कार्यालय पर उपस्थित साथियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व बीओसीडब्ल्यू बोर्ड सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह ने कहा की दोनो नेता सांगठनिक कार्यों को प्रायमरी स्तर से परख है इनकी पहचान कुशल संगठन कर्ता के रूप में है, आज जिस कार्यालय पर हम जुट कर खुशियां बाट रहे है वहा झारखंड महासचिव के रूप में धर्मपाल जी पूर्व में 3 घंटा समय दे चुके हैं, मृदुभाषी और व्यवहार कुशल धर्मपाल जी निश्चित रूप से संगठन में निखार लायेंगे।श्री सिंह ने कहा नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी निचले स्तर से संगठन की बखूबियो को समझने वाले नेता है। संगठन के मामले में दोनों नेताओं की सानी नहीं, यह उत्तर प्रदेश में संगठन के लिए बेहतर समय है।
उक्त अवसर पर रमाशंकर तिवारी,पियूष प्रताप नारायण सिंह, ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह, पूर्व प्रधान जयराम प्रसाद, एडवोकेट कुशल प्रताप सिंह, असीम कुमार सिंह, चंद्रभूषण दुबे, संजय कुमार सिंह,हरेंद्र नाथ पांडे, चंद्रभूषण पांडे, कादिर अंसारी, मणिकांचन चौबे, हरी प्रसाद जायसवाल, दुर्गा वर्मा, चंदन शर्मा, रामबिलास यादव, त्रिपुरेश प्रताप सिंह, शशांक सिंह, सत्यम सिंह, श्री प्रसाद रावत,रामवृक्ष गोंड, पलटन चौहान,संजय दुबे, राम प्रताप ओझा, मुन्ना पटेल, राहुल गौंड, गोविंद गोंड आदि लोग मौजूद रहे।
